फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहगीबरवा गांव के बाजार टोला में बुधवार की रात दिखा तेंदुआ

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत शिवपुर वन रेंज के सोहगीबरवा गांव के बाजार टोला में बुधवार रात करीब सात बजे तेंदुआ शिकार की तलाश में घुस गया था। गनीमत रहा कि इसी बीच कुछ लोगों की नजर तेदुएं पर पड़ गई। फिर ग्रामीण शोर शराबा मचाने लगे। उसके बाद तेंदुआ आबादी से निकल पास के खेत में जाकर छिप गया। इस दौरान पूरे ग्रामीणों के हड़कंप मचा रहा। ग्रामीण दुर्विजय यादव, भुअर गुप्ता, रघुवर चौधरी, प्रेम, विजय आदि लोगों ने बताया कि हर रोज की तरह बुधवार रात करीब सात बजे भी लोग गांव में इधर उधर टहल रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों की अचानक नजर गांव निवासी चंदर कुशवाहा के घर के पास शिकार की तलाश में घुसे एक तेदुएं पर पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें