फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनार्दन गुप्ता बने कांग्रेस के जिला सचिव

जय नारायण पांडेय Updated Sat, 18 Jul 2026 05:49 PM IST

जनार्दन गुप्ता बने कांग्रेस के जिला सचिव महराजगंज। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निचलौल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें निचलौल नगर पंचायत कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने जनार्दन गुप्ता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनार्दन गुप्ता लंबे समय से कांग्रेस संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा निचलौल क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें