फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या ध्वजारोहण को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट

अयोध्या में 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह और दिल्ली विस्फोट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सोनौली बॉर्डर सहित महराजगंज के सभी मार्गों पर एसएसबी, पुलिस, इमिग्रेशन व कस्टम की संयुक्त टीम कड़ी चेकिंग कर रही है। सीमा पार से आने वाले हर नागरिक की गहन तलाशी व पहचान जांच के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ पगडंडियों पर भी लगातार गश्त की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैदी बरती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें