जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंचे थे। नाक और कान के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं लेने की सलाह दी।