फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर पर छापा, खंगाल रहे दस्तावेज

फरेंदा कस्बे के धानी ढाला पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर पर छापेमारी से हड़कंप मचा दिया। यह छापेमारी अचानक शुरू हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विभाग की टीम कई तीन गाड़ियों से फरेंदा पहुंची और सीधे उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने दुकान के अंदर रखे दस्तावेजों,खातों और रजिस्टरों,समानों की बारीकी से जांच कर रही है,साथ ही कंप्यूटर और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय फरेंदा पुलिस भी मौके पर मौजूद है, ताकि किसी तरह की भीड़ या अव्यवस्था न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें