महराजगंज के नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक युवक व उन्नाव जनपद की एक युवती से फेसबुक के जरिए जान पहचान हुई और दोनों की मोबाइल से बातचीत होने लगा। एक दूसरे से बातचीत करने से दोनों प्यार करने लगे। इधर लड़की प्रेमी से उसके घर आने की जीद करने लगी। प्रेमी परिवार के लोगों को मनाने में लगा रहा। लेकिन, बात नहीं बन रही थी, तो प्रेमिका उन्नाव से उसके घर नगर पंचायत पनियरा आने के लिए निकल गई। वह जब रास्ते में ही थी तो अपने प्रेमी को उसके पास आने की बात बताई। नगर पंचायत में स्थित रहसुगुरू मंदिर में मंगलवार की शाम को दोनों की शादी कर दी।