सोनौली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में अचानक बैटरी फटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना राम जानकी मंदिर के पास हुई, जहां एक बैटरी विस्फोट के बाद आग तेजी से फैलने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों को सतर्क किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।