निचलौल शहर में ठूठीबारी रोड स्थित दुकान में सोमवार को आग लग गई। दुकान के दूसरे तल से भयावह लपटों के साथ उठ रहे धुएं से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलाकर राख कर दी। अग्निशमन वाहन लेकर पहुंचे कर्मियों और लोगों की मदद से कुछ देर में आग पर काबू पाया गया।