शहर के इफको किसान सेवा केंद्र पर किसान खाद लेने के लिए ईंट की लाइन बना रहे हैं। सुबह आने वाले किसान पहले से ही केंद्र के काउंटर के सामने से ही ईंट रखकर अपना नंबर लग रहे हैं। महिलाएं भी ईंट रखकर अपना नंबर लगा रही हैं। केंद्र पर आए मुजहना गांव के किसान नरेश ने बताया कि खड़े रहने में समस्या हो रही है, तो अपना-अपना ईट रख करके नंबर लगाया जा रहा है। खाद लेने में बहुत परेशानी हो रही है।