किसानों से गेहूं खरीदारी करने के लिए जिम्मेदारों को इन दिनों काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिम्मेदार किसानों को जागरूक करने के साथ ही उनके चौखट पर पहुंच गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को निचलौल क्षेत्र के गांव सिरौली में पहुंचे विपणन निरीक्षक पंकज सिंह किसान तारा प्रसाद पटेल से गेहूं तौल कराने के लिए गुहार लगाने लगे। विपणन निरीक्षक के काफी प्रयास के बाद गेहूं तौल हुआ।