विकासखंड सदर के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे 17 जून से विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप समूह से बाहर होने के लिए मजबूर होंगे। पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर मल्ल ने कहा कि वे पिछले साढ़े चार वर्षों से अपने निजी मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।