महराजगंज में चौक बाजार क्षेत्र के रामग्राम टीले का उत्खनन शुरू है। इसमें पुरातत्वविद आफताब हुसैन ने बताया कि टीले की खुदाई के लिए बहुत ही धीमी प्रक्रिया होती है। सबसे पहले ट्रेंच ले आउट बनाया जा है। फिर धीरे धीरे ब्रश की मदद से उस एरिया की सफाई कराई जा रही है। छोटे बड़ी जो वस्तुएं मिलती है। उसे सावधानी पूर्वक निकाल एकत्रित किया जाएगा। खुदाई के लिए छोटे औजार का प्रयोग किया जा रहा है।