डीजल मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन लामबंद हो उठा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रामअशीष की अगुवाई में किसानों ने पनियरा ब्लाक से विरोध यात्रा प्रारंभ की है। किसानों को संबोधित करते हुए रामअशीष ने कहा कि वैश्विक हालात से किसानों का कोई लेना देना नहीं। किसानों के धान की नर्सरी सुख रही। आगे रोपाई करनी है, लेकिन इस महत्वपूर्ण समय में डीजल मूल्य बढ़ाकर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। महंगा डीजल उत्पादन मूल्य में इजाफा करेगा जिससे किसानों की आमदनी घटेगी।