उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने जेई रवि कुमार सिंचाई खंड 2 के साथ जर्दी डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया गया । तटबंध की कुल लंबाई 21.700 किमी है। जूनियर इंजीनियर रवि कुमार सिंचाई खंड दो महराजगंज की देखरेख में उक्त तटबंध पर रेन कट और रैट होल को भरने का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि किमी 1.000 , किमी 2.100 पर मिट्टी का पर्याप्त स्टॉक बंध पर किया जा रहा है एवं रैनकट भराई तत्काल पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया ।