निचलौल ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल के प्रतिनिधि धर्मवीर पटेल रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की गई। जबकि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया।