सदर विधान सभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी (न्याय पंचायत महुआवा, ब्लॉक सदर) में सोमवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जय मंगल कन्नौजिया और विशिष्ट अतिथि जगदीश मिश्रा ने शिक्षा की गुणवत्ता व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। विधायक ने शिक्षकों से जीवन मूल्य, अनुशासन व नैतिक शिक्षा देने और अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की। मेधावी बच्चों को मेडल-प्रमाणपत्र वितरित किए। जगदीश मिश्रा ने केंद्र-राज्य की शिक्षा योजनाओं, डिजिटल शिक्षा व छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। संकुल प्रभारी गोपाल मिश्रा ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।