जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों को देखा। निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और दवाओं को निर्धारित मानक के अनुसार सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं हेल्थ एटीएम के खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।