जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों की लाइव मॉनिटरिंग की गई और मौके पर मौजूद नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा में बिंदुवार गोआश्रय स्थलों में निर्धारित सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने नोडल अधिकारियों से गोवंश की संख्या, रोग से बचाव हेतु चिकित्सा व्यवस्था, हरे चारे की उपलब्धता, साइलेज की उपलब्धता, चोकर–भूसा आदि की उपलब्धता, केयर टेकर की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि के विवरण की जानकारी ली।