भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा तेली समाज के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।