सदर सीएचसी सभागार में दस्तक अभियान को लेकर बैठक हुई। बीसीपीएम लवली वर्मा ने कहा कि 11 से लेकर 31 अक्तूबर तक घर घर दस्तक अभियान चलेगा। चिह्नित व्यक्तियों का सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। स्वच्छता,सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की गतिविधियों पर चर्चा की। कहा कि सभी मिलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।