भटनी दादन गांव स्थित गैस एजेंसी पर मंगलवार की सुबह कतार में खड़े गैस उपभोक्ता गैस नहीं मिलने से नाराज हो गए। जिम्मेदारों के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए अपना खाली गैस सिलेंडर लेकर पास के देवरिया - हेतिमपुर मुख्य मार्ग पर आ गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग सड़क पर खड़े होकर एजेंसी मालिक और प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर भीड़ को शांत कराकर आवागमन बहाल कराया।