फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिसवा सामुदायिक केंद्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का देर शाम निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में मरीज भर्ती थे। लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जिस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. विद्यासागर को चेतावनी दी और उनका एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों का अनुपस्थित रहना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।इसके अलावा, फार्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें