हेवती गांव के चौपाल में जिलाधिकारी ने सबकी उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी बूथों पर प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को बीएलओ की ओर से पढा गया। अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथ पर रहकर सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम निर्वाचक नामावली में है या नहीं।