निचलौल शहर स्थित बस स्टेशन में बस नहीं रुकती है। जिम्मेदार बस स्टेशन के सामने सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बस में बैठते है। ऐसे में यात्री भी मजबूरी में सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते है। जिम्मेदारों के इस लापरवाही के चलते जहां यात्रियों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वही सड़क पर यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है।