अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता करुणेश पांडेय ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई है। पांडेय ने दावा किया कि विधायक और उनके समर्थक उनकी जान लेने की साजिश रच रहे हैं। वे वर्तमान में बीजेपी के 'एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान' में जिला सह-संयोजक हैं तथा 2024 लोकसभा चुनाव में आंबेडकरनगर के अलापुर विधानसभा में विस्तारक रहे। शिकायत में पांडेय ने कहा, "यदि मेरे साथ कोई अपराधिक घटना घटित होती है, तो विधायक प्रेमसागर पटेल ही जिम्मेदार होंगे।