शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के परसा राजा और दरहटा गांव के बीच फायरिंग कर बदमाशों ने रकम लूटने की कोशिश की। फायरिंग के दौरान पीछे से बाइक सवार आ गए। इससे एक बदमाश को पकड़ लिया गया। उसका साथी फरार हो गया। कुछ देर के लिए अफरा तफरी माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पड़कर कोतवाली ले आई। इस बीच लोगों ने जमकर हंगामा किया।