आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने फील्ड रिसर्च सर्वे या संबंधित सिस्टम को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष छाया भारती और अमिरून निशा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध में कार्यकर्ताओं ने पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी, 65 वर्ष रिटायरमेंट आयु, 5G मोबाइल व डाटा भत्ता, प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल करने, अतिरिक्त ड्यूटी न थोपने जैसी 10 प्रमुख मांगें रखीं।उन्होंने चेतावनी दी कि 7 मार्च 2026 तक मांगें पूरी न होने पर 8 मार्च को लखनऊ विधानसभा घेराव करेंगे तथा अप्रैल से पोषण ट्रैकर ऑनलाइन कार्य बंद कर देंगे।