नौतनवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिहांभार गांव में सीलिंग की 84 एकड़ भूमि को फर्जी तरीके से हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सीलिंग काश्तकार ने सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर उक्त भूमि को अपने सगे-संबंधियों के नाम दर्ज करा लिया। इस फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई है, जिसमें गरीबों के हक की जमीन को वापस दिलाने की मांग की गई है। पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।