रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन से सूचना के अधिकार आरटीआई विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा जारी सूची में जनपद के आरटीआई विभाग अध्यक्ष पद पर आरटीआई एक्टिविस्ट अजय सिंह सैथवार को मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।