फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम ने की निजी वाहनों पर टोल शुल्क माफी की मांग रखी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला इकाई ने निजी वाहनों (कार, दोपहिया आदि) पर टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि निजी वाहन टोल राजस्व में कम योगदान देते हैं, जबकि आम जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। सरवर खान ने तर्क दिया कि टोल मुख्य रूप से कमर्शियल वाहनों से वसूला जाए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें