श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि झोलाछाप चिकित्सक की तरफ से गलत इलाज करने के वजह से छः वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि परिवार अभी सदमे से उबर नहीं पाया कि अस्पताल के जिम्मेदार दर्जनों समर्थकों संग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। मृतका के पिता मुनीब समेत उसके घर मौजूद रिश्तेदारों को मारने पीटने की कोशिश की। पीड़ित परिवार का कहना है कि झोलाछाप व उसके समर्थक मामले में सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। झोलाछाप के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। हमें डर है कि उक्त झोलाछाप हम लोगों के साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है। इस दबंगई से पुरा परिवार सहमा हुआ है।