सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किए गए मामले को लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। सोमवार को 11 बजे न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने हड़ताल बोलकर प्रदर्शन किया है। संगठन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के ऊपर उत्पीड़न हो रहा है और सरकार ध्यान नहीं दे रही है।