तहसील फरेंदा सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 11 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।