फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 61 बच्चों का टीकाकरण व 11 गर्भवती का हुआ जांच

रोहित सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 05:55 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के भंड़रिया में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम साधना सिंह ने गांव के 61 बच्चों का टीकाकरण,54 बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ ही 11 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि नौ माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य दें, जिससे भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।अंत में अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं को टीकाकरण के फायदे बताए साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें