गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है, जिसको देखते हुए अस्पताल में व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए 6 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इन बेडों को एयर कंडीशंड वार्ड और कोल्ड रूम में व्यवस्थित किया गया है, जहां तापमान नियंत्रित रखा जाएगा।