जिला संयुक्त अस्पताल में इन दिनों बीमारों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को ओपीडी समेत अन्य वार्ड मरीजों से भरा रहा। संक्रामक रोग वार्ड में 26 बेड हैं जिसपर 32 मरीज भर्ती हैं। 10 बच्चे डायरिया से ग्रसित है। अन्य बच्चे उल्टी,बुखार,और दस्त के कारण भर्ती हैं।