नौतनवा एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासन, एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के मधुबन नगर वार्ड स्थित एक स्कूल के पास से 21 बोरी खाद बरामद कर उसे जब्त कर लिया। बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा खाद की खेप को मधुबन नगर वार्ड में स्थित एक स्कूल के पास डंप कर रखा गया है और यहीं से बाइक के जरिए उसकी नेपाल को तस्करी की जा रही है। तत्परता दिखाते हुए टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच 21 बोरी खाद की बरामदगी कर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं तस्कर मौके वहां से फरार हो गए।