निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव स्थित सचिवालय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से शिविर में पहुंचने वाले 200 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। स्वास्थ्य टीम में शामिल सदस्य सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर के करीब सीमावर्ती गांव मिश्रवलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिस दौरान 200 रोगियों की जांच कर दवा दी गई।