जनपद के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के खितवांस गांव में मंगलवार को गांव की महिलाओं ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। शराब की पेटियों को उठाकर बाहर लेकर आईं और सड़क पर लाकर उनको नष्ट किया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था, आए दिन झगड़े और अव्यवस्था बनी रहती थी। इससे पूर्व महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटवाने की मांग भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराजगी फूट पड़ी। शराब दुकान में तोड़फोड़ और शराब पेटियों को सड़क पर नष्ट करने की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचीं।