ललितपुर न्यायालय में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। आनन-फानन में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का नाम 60 वर्षीय गेंदा बाई है, इन्होंने सल्फास का सेवन कर लिया है। उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं है जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।