फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार की इनामिया फर्जी कार्डियोजिस्ट अभिनव की पत्नी गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते एसपी कालू सिंह

कोतवाली पुलिस ने कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर डॉक्टर की नौकरी हासिल करने के मामले में 25 हजार रुपये की इनामिया वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सदर में प्रकाश में आई अभिनव सिंह की पत्नी लवीना सिंह उर्फ दीपाली गुप्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इमाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लबीना पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति की बहन दीपाली सिंह जोकि अमेरिका में रहती है उसकी मेडिकल की डिग्री चोरी कर उसका इस्तेमाल करते हुए चिकित्सक की नौकरी करती रहीं। जबकि उसके पति अभिनव ने अपने बहनोई राजीव गुप्ता के मेडिकल और पहचान चुराकर मेडिकल कालेज में तीन साल तक कार्डियोजिस्ट बनकर मरीजों का इलाज करता रहा। पुलिस ने अभिनव को पहले ही जेल भेज दिया था उसकी पत्नी की तलाश में जुटी थी। पूछताछ में लवीना ने बताया कि उसने अपनी हाईस्कूल व बारहवीं की पढाई जनपद मिर्जापुर व बीएससी और एमएससी की पढाई जनपद मेरठ से की है। कस्टम विभाग में तैनात अभिनव से उसकी शादी हुई थी। तैनाती के दौरान पति के ऊपर करप्सन का मुकदमा लिख गया था, जिसके बाद वह कई जगहों पर छिपते रहे। घर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गयी थी। जिस पर पति के साथ मिलकर बहनोई डाॅ राजीव गुप्ता व ननद डाॅ दीपाली गुप्ता जो अमेरिका में डाॅक्टर है। उनके मेडीकल के शैक्षणिक दस्तावेज, उनकी सहमति के बिना धोखाधडी से तैयार करके उनके आधार पर दोनों लोग फरीदाबाद में डाॅक्टरी करने लगे थे। इसी बीच वर्ष 2019 में पति को सीबीआई टीम ने जनपद मथुरा से पकड़ लिया था और वह जेल चले गये थे। जेल से बाहर आने के बाद दस्तावेजों के आधार पर सागर के बीना में मै नौकरी करने लगी। और पति ने ललितपुर में ललितपुर में कार्डियोलाजिस्ट के पद पर कार्य करने लगे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें