यह तस्वीर नगर पालिका वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय की है। बताया गया है कि करीब तीन दर्जन परिवार काफी समय से इसी गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर है। पानी की निकासी न होने की वजह से मोहल्ले और आसपास का गंदा पानी घरों के बाहर जमा हो रहा है। घर से बाहर जान या आने के दौरान वार्डवासियों को इस कीचड़ से होकर मजबूरी वश गुजरना पड़ता है कई बार अफसरों को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन हालत जस के तस हैं। यह भी बताया गया कि जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष का यहां निरीक्षण को लेकर दौरा हो चुका है। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया।