फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ललितपुर अपराजिता कार्यक्रम...नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्राओं को आत्मनिर्भर होने का दिया मंत्र

राजकीय बालिका इंटर कालेज में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुए अपराजिता कार्यक्रम में महिला चिकित्सक ने छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा का मंत्र छात्राओं को दिया। आपदा से बचाव के तरीके आपदा विशेषज्ञ ने बताए तो प्रभारी सेवायोजन अधिकारी ने कॅरिअर को लेकर टिप्स दिए। इस दौरान सभी ने छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अभी से वह तय कर लें कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना है। इसके बाद अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने आधी आबादी के हित में कई महत्वपूर्ण कानून बनाए हैं। कोई टिप्पणी या गलत तरीके से छूने का प्रयास करें तो चुप्पी नहीं साधें, विरोध में आवाज बुलंद करें। इसके बाद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिकित्साधिकारी डॉ. स्वेता सोनी ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें