फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ घायल

दीपक महाजन Updated Tue, 30 Jun 2026 08:40 PM IST

पवा गेवरा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक,वांछित बदमाशों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम को क्षेत्र में बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पवा गेवरा मार्ग पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भेजा गया। पुलिस गोली से घायल बदमाशों में राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व. गंगाराम निवासी अंजनी नगर मानिक चौक थाना कोतवाली झांसी के बाएं पैर में भोला कुशवाहा पुत्र हरगोविंद निवासी बाहर रिछरा फाटक, चिरई दूर माता मंदिर के पास थाना कोतवाली जिला दतिया मध्य प्रदेश के दाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में तालबेहट सीओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पांचों बदमाश सक्रिय अपराधी हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें