फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया ट्रक, चालक सहित दो की मौत

ललितपुर की कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के बम्होरीसर गांव के पास नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार भाग रहा ट्रक शनिवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर एक पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गया टक्कर में ट्रक मे सवार दो लोगो राजकुमार व रमेश पाल की मौत हो गई। जबकि रवि घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ललितपुर की ओर से झांसी की ओर जारहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित हो गया था। ट्रक पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें