कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पनारी नहर रोड पर स्थित जुगल किशोर मंदिर में शुक्रवार की रात को चोरी हुई। चोर मंदिर में स्थित मूर्तियों पर चढ़े चांदी के मुकुट, दानपेटी के रुपए और महंत के रखे नगदी रुपए व मोबाइल फोन चुराकर ले गया। शनिवार की सुबह जब महंत नींद से जागे तो उनको चोरी होने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।