उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। प्रथम पाली में पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि एग्जाम अच्छा रहा। व्यवस्थाएं भी ठीक रहीं। दतिया, झांसी से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पेपर देने पहुंचे थे। इस परीक्षा में कुल 15,481 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई।