फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: जमीन विवाद में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा के मजरा तिवारीबारे में जमीन विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को झांसी से शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। जब पूराकलां पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया, तो वह लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर शव को लेकर तालबेहट की ओर चल दिए। इसके बाद इसके बाद तालबेहट में पूराकलां तिराहे पर शव रख कर सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की जमकर बहस हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध में पहले गांव में और बाद में तालबेहट के पूराकलां तिराहे पर शव रखकर जाम लगाया गया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम अभिजीत सिंह और सीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें