फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी पर्व मनाया गया उत्साह के साथ

लोहड़ी शहर में सिख समुदाय द्वारा धर्म स्थल गुरुद्वारा व घरों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में बच्चों व बड़ों ने गिद्दा और भांगड़ा डांस किया। गुरुद्वारों में गुरुवाणी और अरदास का आयोजन किया गया।लोहड़ी के मौके पर गुरुसिंह सिंह सभा के तत्वावधान में लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा में सबसे पहले मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व रनजीत सिंह ने रही रास साहिब के पाठ किए। इसके बाद यहां गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन कर संगत को निहाल किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के भले की अरदास की, फिर हुकुम नामा हुआ। इसके बाद यहां सुखआसन करके बाद गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर लोहड़ी जलाकर परिक्रमा की गई। गुरुद्वारा में शाम को रेवड़ी, मूंगफली व मक्का के दानों का प्रसाद वितरण और दूध का प्रसाद वितरित किया गया।मौके पर गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, कोषाघ्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, सतनाम सिंह भाटिया, कमल जीत सिंह, अमर जीत सिंह, विवेक चौपड़ा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें