बाइक पर बैठते समय 26 जनवरी की रात मेंथाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र की कार की टक्कर से 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज झांसी मेडीकल कालेज में चल रहा था। जिसमें से एक घायल मृतक के चचेरे भाई 20 वर्षीय अनुज पुत्र रतीराम की इलाज के दौरान रविवार की रात को मौत हो गई। युवक की रविवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। अनुज की मौत होने के बाद परिजनों सहित गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने ग्राम बरखेरा के पास जाखलौन ललितपुर सड़क मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने सड़क पर बिजली का खंभा भी रखा। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। आक्रोशित लोग राज्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस पहुंची और लोगो को समझाने में जुटी हुई है।